कृषि कॉलेज में कृषि शिक्षा मेला आज से, दी जाएगी रोजगार की जानकारी


रेवाड़ी| बावल कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय कृषि शिक्षा मेले का 27 फरवरी से आयोजन किया जाएगा। इस मेले में दो दिन में कक्षा 9 से 12वीं तक के 600 बच्चे आएंगे। प्रधान वैज्ञानिक एवं महाविद्यालय सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. जेएस यादव ने बताया कि इस मेले में बच्चों को कृषि शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनको बताया जाएगा कि कृषि में रोजगार की कितनी संभावनाएं हैं। कृषि में नई तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। ऐसा इसलिए कि बच्चों का कृषि शिक्षा की तरफ रुझान बढ़ सके। बच्चों को एडमिशन से लेकर अन्य बातें बताई जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि बच्चों में कृषि शिक्षा को लेकर रुझान बढ़ाने के लिए ही यह आयोजन किया जा रहा है। कृषि शिक्षा लेकर भी बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, इसके बारे में भी बताएंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cg5Mbk
via IFTTT