बलियाला में बीबी फातिमा बोदली की दरगाह पर वार्षिक मेला आज


बलियाला स्थित बीबी फातिमा बोदली की दरगाह पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 27 फरवरी को वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगत, सतपाल, वीरेंद्र, चरणजीत सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बताया कि बीबी फातिमा बोदली की दरगाह के प्रति क्षेत्र के लोगों में भारी आस्था है।

मेले में बलियाला के अलावा बोड़ा, नंगल, लाली, खाई, मिराना, प्लाट, ब्राह्मणवाला, सरदारेवाला, लधुवास, लुठेरा, रतनगढ़ सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु भाग लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VlXYyC
via IFTTT