बीएसएनएल ने ग्राहकों की वेलिडिटी बढ़ाई


बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को एक्स्ट्रा वैलिडिटी का तोहफा दिया है। इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा जिनकी वैलिडिटी 22 मार्च को खत्म हो गई थी। अब कंपनी ने वैलिडिटी बढ़ाकर 20 अप्रैल कर दी है। साथ ही 10 रुपये का टॉकटाइम भी कंपनी फ्री दे रही है। बता दें कि अम्बाला एसएसए में बीएसएनएल के करीब 5 लाख प्रीपेड ग्राहक हैं।

डीजीएम संजीव जैन ने बताया कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों का पूरा ध्यान रखता है। ऐसी संकट की घड़ी में कंपनी चाहती है कि उसके ग्राहक परिजनों के संपर्क में बने रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZsG19
via IFTTT