कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजनों व गाड़ी चालक सहित 22 के सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरपाल चौक में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के 6 परिजनों व गाड़ी चालक सहित 22 लोगों के सैंपल लिए हैं। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस सागू व सुपरवाइजर रमेश कुमार ने बताया कि 16 मई को हरपाल चौक में एक महिला जोकि आगरा के अपने पीहर से अपनी जेठानी के साथ लौटी थी, उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसे तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जबकि उसकी जेठानी की रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। उन्होंने बताया कि हालांकि 16 मई को भी उसके परिजनों व उन्हें अपनी गाड़ी में टोहाना लाने वाले गाड़ी चालक के सैंपल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब एहतियात के तौर पर एक बार फिर पॉजिटिव महिला के 6 परिजनों तथा गाड़ी चालक के सैंपल लिए गए हैं।

इनके अलावा 15 अन्य लोगों के सैंपल भी लिए गए हैं। जिनमें 13 लोग अन्य राज्यों व जिलों से आए शामिल हैं जबकि दो लोग ऐसे हैं जिन्हें खांसी जुकाम होने पर उनके भी सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन में डॉ. कुणाल वर्मा के नेतृत्व में सुपरवाइजर सुमन, परमजीत कौर व उषा के साथ 6 आंगनबाड़ी वर्करों ने 71 घरों में 395 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जबकि बफर जोन में 8 टीमों के 16 वर्करों ने भी लोगों का स्वास्थ्य जांचा।राधा स्वामी सत्संग घर में ठहरे दो प्रवासी श्रमिकों को बुखार की शिकायत पर अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उन दोनों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भिजे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M48GUv
via IFTTT