आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मजदूरों ने मंडी में दिया धरना

मंडी मजदूर पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तथा इस केस में कई धाराएं नहीं जोड़ने का आरोप लगाते हुए मंडी मजदूरों ने सिरसा अनाज मंडी में धरना दिया। मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान महावीर ने कहा कि 22 मई की रात कुछ लोगों ने अनाज मंडी क्षेत्र में कबीर चौक के पास बैठे हुए मंडी मजदूर अनिल पर हथियारों से हमला किया था।

इस हमले में अनिल घायल हो गया था जिसका उपचार चल रहा है। इस मामले में यूनियन की ओर से सोमवार को पुलिस अधीक्षक सिरसा से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The workers staged a protest in the market after the arrest of the accused


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XFWDC4
via IFTTT