नगर निगम में तेल का खेल लगातार चल रहा है। वाहन चालकाें द्वारा दी गई मैनुअल व जीपीएस की रिपाेर्ट में अंतर आने के बाद अधिकारी पिछले कई महीनाें से इस घालमेल काे पकड़ने की प्लानिंग कर रहे थे। आखिरकार 20 दिन की माॅनीटिरिग कर स्टाफ पर सख्ती कर दी। मगर इस माॅनीटिरिंग में जाे आंकड़े निकलकर आए वे बेहद चाैंकाने वाले हैं। तेल के खेल में हर माह निगम काे 2 लाख रुपये अतिरिक्त राशि की चपत लगाई जा रही है। मामला उजागर हाेने के बाद ड्राइवराें से लेकर संबंधित ब्रांच के अधिकारियाें में हड़कंप मच गया है। अब जांच का विषय है कि ये पैसा किन-किन की जेबाें में जा रहा है और इस चेन में काैन-काैन लाेग जुड़े हैं। अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं।
पहले और अब क्या आया फर्कनगर निगम की सफाई शाखा की 65 वाहनाें की एक माह में पहले एवरेज साढ़े 9 लाख रुपये की तेल की खपत थी। जैसे ही माॅनीटिरिंग शुरू हुई ताे यह खेल रुक गया और यह खपत साढ़े सात लाख पर पहुंच गई। निगम के पास 32 टाटा एस, 8 ट्रैक्टर ट्राॅली, 2 जेसीबी, डंपर प्लेसर व अन्य वाहन हैं। इन वाहनाें में दूसरे दिन व तीसरे दिन सेक्टर 14 के सरकारी पेट्राेल पंप पर तेल डलवाया जाता है। अधिकारियाें की मानें ताे यहां इस पंप पर एक माह का इन 65 वाहनाें का करीब साढ़े 9 लाख रुपये का बिल बनता था।
कैसे पंप पर तेल डालने और डंपिंग स्टेशन तक रखी नजर
दरअसल, निगम के अधिकारियाें ने सफाई शाखा के कुछ स्टाफ काे इस पूरे मामले में शिकंजा कसने काे लेकर ड्यूटियां लगाईं। अधिकारियाें ने आदेश किए कि पहले दस दिन एक एसआई सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक पेट्राेल पंप पर खड़े हाेकर गाड़ियाें में तेल डलवाएगा। इसके बाद दूसरे 11वें दिन से 20वें दिन तक दूसरा एएसआई यहां ड्यूटी देगा।
21 से 30वें दिन तीसरा एएसआई ड्यूटी देगा। अधिकारी उनके बीच ये कंपीटिशन भी करवा दिया कि यह देखा जाएगा कि किस एएसआई की ड्यूटी के दाैरान तेल की खपत कितनी आएगी। स्टाफ ने 20 दिन तक अलग-अलग ड्यूटियां दीं। बाइक पर दाे लाेग कूड़ा लेकर जाने वाली गाड़ियाें की शहर से लेकर ढंढूर डंपिंग स्टेशन के बीच पीछा करते हुए जाते। ऐसे में निगरानी के बाद तेल खपत की रेट घट गई।
अशाेक गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार ने कहा कि अभी सख्ती की गई है। रिजल्ट और भी आएंगे। इसमें काैन काैन लाेग शामिल हैं इसकी भी जांच हाेगी। जांच में जाे भी दाेषी मिलेगा उसे किसी हालात में बख्शा नहीं जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30I0r92
via IFTTT