42वां इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल शुरू कोरियोग्राफी से इंसान में छिपे रावण के रूप दिखाए

अम्बाला | कैंट के एसडी काॅलेज में गुरुवार को तीन दिवसीय 42वां इंटर जाेनल युवा महोत्सव शुरू हुआ। कई जिलों के कॉलेजों से आए स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। एसडी काॅलेज की टीम कोरियोग्रॉफी के जरिए इंसान के अंदर छुपे रावण का मार्मिक चित्रण किया। टीम ने वकील, जज, डॉक्टर, इंजीनियर, बाबा, आतंकवादियों के माध्यम से बताया कि सब भ्रष्ट है, सबके अंदर रिश्वत, हवस, गलत सोच का रावण छुपा हुआ है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। रावण का पुतला जला देने से लोगों के अंदर का रावण नहीं मरता। इस स्पर्धा में इस मंचन को पहला स्थान मिला। फोटो : राजेश कश्यप (संबंधित खबर फोटो पेज-3)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 42nd inter zonal youth festival begins with choreography showing ravana hidden in human being


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33qAGZu
via IFTTT