बराड़ा | बराड़ा के बतरा कलाथ हाउस में महिला द्वारा सूट चोरी करने का वीडियो सामने आया है। दुकान मालिक जयगोपाल ने बताया कि घटना बुधवार की है। गुरुवार को जब वे सीसीटीवी चेक कर रहे थे तब इसका पता चला। दुकान मालिक के अनुसार अभी महिला की पहचान नहीं हुई है। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों से पता करेंगे कि उस समय आई महिला कौन थी। दुकानदार ने बताया कि सूट की कीमत 800 रुपए थी। अभी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2K05ysa
via IFTTT