मारपीट के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मुलाना | बुढ़ियों गांव में यमुनानगर के गांव रपोली के रोहित कुमार से मारपीट करने, कान की बाल छीनने एवं जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में मुलाना पुलिस ने यमुनानगर के रवि को गिरफ्तार किया है। रोहित ने 12 अक्टूबर को मुलाना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बराड़ा के जसविंद्र सिंह व आकाश तथा रवि ने गांव बुढ़ियों में उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर उसकी सोने की ईयर रिंग छीन ली। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी है। मुलाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसविंद्र एवं आकाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी रवि कुमार को मुलाना पुलिस ने बुधवार को काबू किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q0LUA3
via IFTTT