
बराड़ा | थंबड़ गांव में एक महिला घर में सोई हुई थी तो एक युवक ने रात को महिला के साथ छेड़छाड़ की। प|ी का शोर सुनकर पति जागा तो उसने आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जो एमएम मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थंबड़ के प्रमोद कुमार ने बराड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रात तो अपनी प|ी के साथ सोया हुआ था। रात को गांव का युवक मनोज उनके घर आया। उसने सो रही उसकी प|ी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसकी प|ी ने शोर मचाया तो वह जाग गया। उन्होंने मनोज की मौके पर ही धुनाई कर दी। जो कि मेडिकल कालेज में इलाज के लिए दाखिल है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन फिलहाल मनोज को गिरफ्तार नहीं किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया है। ठीक होने के बाद मनोज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JY0zIE
via
IFTTT