
बराड़ा। मिलिये बादशाह से। उम्र 27 महीने है। नुकरा नस्ल के इस सफेद घोड़े की 20 लाख रुपए कीमत लग चुकी है लेकिन मालिक अधोया निवासी हरभजन सिंह भज्जी किसी भी कीमत पर इसे बेचने को तैयार नहीं। भज्जी का कहना है कि उनके पास नुकरा नस्ल की घोड़ी सोनिया से बादशाह का जन्म हुआ। बादशाह रोजाना सुबह 2 किलो चना, 3 किलो दलिया खाता है। शाम को 3 किलो दलिया, कनक, बाजरा दिया जाता है। दो वक्त भज्जी बादशाह के साथ सैर पर निकलते हैं लेकिन अभी तक इसकी सवारी नहीं की है। बादशाह के हेल्थ चेकअप के लिए पंजाब से वेटरनरी सर्जन आते हैं। 10 नवंबर को कपालमोचन मेले में लगने वाले पशु प्रदर्शनी में भाग लेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34DrIs4
via
IFTTT