
ढांड| युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना एडवोकेट ने कहा कि जिन किसानों के खिलाफ पराली जलाने के नाम पर एफआईआर दर्ज की गई है उसे तुरंत कैंसिल किया जाए। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जो प्रदूषण की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है। वह किसानों के पराली जलाने से नहीं अपितु दिल्ली के कारखानों, अंधाधुंध वाहनों के चलने व पटाखों से हो रहा है, किसान तो सिर्फ बहाना है। कस्बे में बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों पर मुकदमे दर्ज करने व उन्हें दंडित करने से कुछ नहीं होगा। इस समस्या का स्थाई समाधान सरकार को ढूंढना ही होगा। अगर जल्द ही किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस नहीं किए गए तो किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। कसाना ने कहा कि सरकार पीआर धान की खरीद दोबारा शुरू करवाएं और किसानों को बोनस दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WTEm3u
via
IFTTT