
यमुनानगर | पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल का पोस्टर लगी कार के बोनट पर बैठकर शराब पीकर हुडदंगबाजी व पुलिस से अभद्रता के आरोपी गुलशन का एक और वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह लाल बत्ती लगी कार की खिड़की से निकलकर हूटिंग करता नजर आ रहा है। कार की छत पर एक और युवक बैठा हुआ है। इस कार के पीछे भी पूर्व स्पीकर एवं जगाधरी विधायक कंवरपाल व उसके बेटे निश्चल चौधरी का पोस्टर लगा है। हालांकि गाड़ी के अंदर न तो कंवरपाल नजर आ रहे हैं और न ही कोई अधिकारी। बता दंे कि गाड़ी पर लाल बत्ती लगाने का अधिकार केवल राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व उपराष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, भारत के चीफ जस्टिस, लोकसभा स्पीकर, केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, लोक सभा और राज्य सभा में प्रतिपक्ष के नेता, सुप्रीम कोर्ट के जज, राज्यों के गवर्नर और मुख्यमंत्री, दूसरे देशों के राजदूत और कॉमनवेल्थ देशों के हाई कमिश्नर को है।
इस वीडियों को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि आरोपी गुलशन को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। बता दंे कि बीते रविवार रात गुलशन व उसके साथी माडल टाउन के ठेके के सामने सड़क के बीचाें बीच जगाधरी विधायक कंवरपाल के पोस्टर लगी दो कारें खड़ी कर बोनट पर बैठकर हुड़दंगबाजी कर रहे थे। जब पुलिस कर्मी एएसआई राजेंद्र ने उसे समझाना चाहा तो आरोपी गुलशन ने उनके साथ अभद्रता की। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ तब कोई कार्रवाई नहीं की। अगले दिन घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी इस्माइलपुर निवासी गुलशन कुमार, अर्जुन, रजत व मंडौली निवासी अजय नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्ज किया गया। आरोपी गुलशन समेत चारों आरोपी जेल में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32qJ89O
via
IFTTT