भीम स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। खेल प्रतियोगिता 100 मीटर रेस में धनाना से अनीता और 300 मीटर दुर्जनपुर से मंजू सबसे तेज दौड़ लगाई और पहले स्थान पर रही। अन्य खेलों में भी महिलाओं ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरा दम लगाया। एसीयूटी सचिन गुप्ता ने विजेता महिला खिलाड़ियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान की शपथ भी दिलाई गई।
खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में धनाना से अनीता ने पहला, बहल से बिमला ने दूसरा और शीशवाला से मीना ने तीसरा स्थान पाया। 300 मीटर रेस में अंजू दुर्जनपुर ने पहला, बागनवाला से सुप्रिया ने दूसरा और जीतपुरा से प्रमिला ने तीसरा स्थान पाया। साइकिल रेस में दिनोद से आरती ने पहला, कुशलपुरा से मनीषा ने दूसरा और रिवाड़ी खेड़ा से पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर रेस में मानेहरू से स्वीटी ने पहला, धारेडू से प्रीती ने दूसरा और अहीरान ढाणी से सकीना ने तीसरा स्थान पाया। आलू चम्मच रेस में कायला से कविता ने पहला, निनाण से किरन ने दूसरा और कान्हड़ा से सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से मटका रेस में बिठन से बीरमति ने पहला, नीमड़ी से संतोष ने दूसरा और विद्या नगर से केला देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एसीयूटी सचिन गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज के निर्माण में बड़ा अहम योगदान होता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को भी सक्षम बनाएं।
इस दौरान महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व बेटियों को जीवन में आगे बढ़ाने की शपथ भी दिलाई गई। प्रतियोगिता में कोच देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार व मनीष शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सीडीपीओ गीता सहारण ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी परिणीता गोस्वामी ने विभाग की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह, कोच वेद प्रकाश लांबा, सीडीपीओ दीपिका बजाज, सुशीला, निर्मल शर्मा, कांता यादव, अनीता, मंजू, अनुपमा और दर्शना मालवाल सहित सुपरवाइजर मौजूद रहीं।
भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातीं महिलाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/382YUKX
via IFTTT