पंचायत भवन में आधार ऑपरेटरों व सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण


भिवानी/ जुई | भिवानी जिला के आधार ऑपरेटर्स और सुपरवाइजरों के यूआईडीएआई के नए गुणवत्ता मापदंडों और आधुनिक सॉफ्टवेयर से अवगत करवाने के उद्देश्य से पंचायत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डाक विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक व जिला सूचना व प्रौद्योगिकी सोसायटी के 100 से अधिक आधार ऑपरेटर्स और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से अखिल शर्मा, आधार जिला समन्वयक संजय कामरा, एनआईसी कार्यालय से जय शर्मा द्वारा सभी ऑपरेटर्स को यूआईडीएआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे विस्तार से जानकारी दी। अखिल शर्मा ने बताया कि ऑपरेटर्स द्वारा यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि नामांकन यूआईडीएआई के द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार हो। गलत डाटा कैप्चर करने से आधार नामांकन रद्द हो सकता है। प्रशिक्षक और ऑपरेटर्स पर्यवेक्षक यह सुनिश्चित करें कि यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही लोगों से शुल्क लिया जा रहा है कि नहीं। उन्होंने बताया कि नया आधार का नामांकन निशुल्क है। पांच साल से 15 साल के बच्चों के आधार का बायोमैट्रिक अपडेट अनिवार्य है, यह भी निशुल्क रहेगा। आधार में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या फोटो में सुधार बदलाव के लिए 50 रुपये जीएसटी सहित का शुल्क है। एफिडेविट और सरपंच की लेटरपैड पर लिखवाकर लाने वाले ग्रामीणों के आधार में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

आधार आपरेटर्स और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते क्षेत्रिय कार्यालय अधिकारी अखिल शर्मा व जिला समन्वयक संजय कामरा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news training given to aadhaar operators and supervisors in panchayat bhawan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T0fiYm
via IFTTT