समस्याओं को लेकर निर्माण मजदूरों ने दिया धरना


लघु सचिवालय के बाहर मांगाें काे लेकर बवानीखेड़ा ब्लाॅक के निर्माण मजदूर कारीगरों ने गुरुवार काे धरना दिया। धरनारताें ने हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता अशोक सिवाड़ा व संचालन सरजीत सुई ने किया।

निर्माण मजदूर कारीगरों की दो साल से बकाया सुविधाएं, बकाया पंजीकृत पासबुक जारी करने, पंजीकरण व नवीनीकरण के लिए मजदूर को तसदीक के लिए पंजीकृत यूनियनों को अथॉरिटी देने, नए पंजीकरण में तेजी लाने, बोर्ड की ओर से बेमानी शर्तों पर रोक लगाने, ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन शुरू करने सहित अन्य मार्गों को लेकर अपना धरना जारी रखा। यूनियन नेताओं ने कहा कि भाजपा जजपा सरकार व भिवानी जिला प्रशासन का निर्माण मजदूर कारीगरों की समस्याओं के प्रति लगातार उपेक्षा का रूख रहा है। हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन को निर्माण मजदूरों की समस्याओं के बार-बार ज्ञापन सौपने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। पिछले दो साल से ऑफलाइन सुविधाओं के 25 हजार फार्म जमा होने के बावजूद सुविधाओं की राशि निर्माण मजदूरों के खाते में नही डाली जा रही है व 1800 के लगभग पंजीकृत मजदूरों की पासबुक दो साल बाद भी नही मिली हैं। निर्माण मजदूर के रूप में तसदीक करने के लिए सरकार ने यूनियन की बजाए रजिस्टर्ड ठेकेदार, ग्राम सचिव, पटवारी, नायाब तहसीलदार, तहसीलदार, बीडीओ को ऑथोराइज किया हुआ है। इन उपरोक्त अधिकारियों के पास निर्माण मजदूर जाता है तो अधिकारी हमारा काम नहीं है, कहकर
मना कर देते हैं। कोई एकाध अधिकारी तसदीक कर भी देता है तो बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आधार कार्ड की मांग की जाती है जो पूरी नहीं हो पाती।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही निर्माण मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। इस अवसर पर राममेहर सिंह, अनिल कुमार, महाबीर, पुष्पा देवी, सरजीत, अशोक, जयभगवान, ओमप्रकाश दलाल व अनुराधा आदि माैजूद थे।

लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर धरने पर बैठे निर्माण मजदूर कारीगर व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news construction workers protest against problems


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/398lJOL
via IFTTT