दुबई भेजने के नाम पर युवकों से 3.90 लाख रुपए की ठगी, पिता पुत्र समेत तीन पर केस


खिजराबाद | बहादुरपुर गांव के तीन युवकों को दुबई भेजने के नाम पर 3 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख 90 हजार रुपए की ठगी की गई। बेरोजगार युवकों को दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट में बैठाया गया, लेकिन लखनऊ पहुंचते ही वह पकड़े गए। पीड़ित युवक मनजीत के बयान पर प्रताप नगर थाना में पंजाब के पठान कोट निवासी अमन, मुजाफ्तकलां निवासी जगीर सिंह व उसके बेटे अमित पर मामला दर्ज किया गया है। खिजराबाद के समीप गांव बहादुर पुर निवासी मनजीत पुत्र ज्ञान चंद, अरुण पुत्र सुरेश कुमार व परमजीत पुत्र श्याम लाल तीनों ही एक दूसरे के पड़ोसी हैं। तीनों ही युवक अंडर मैट्रिक हैं। मनजीत ने बताया कि रोजगार की तलाश में होते हुए उनकी मुलाकात निकटवर्ती गांव मुजाफ्तकलां के अमित से हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aa074p
via IFTTT