लोकसभा क्षेत्र में 1500 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण: धर्मबीर


तोशाम | सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सात मार्च को कैरू में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। सांसद गुरुवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक जिला में एक रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा की कैरू में होने वाली जनसभा में विकास कार्यों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगामी बजट को लेकर प्रदेश के सभी संासदों, विधायकों, व्यापारियों, किसानों सहित सभी वर्ग के लोगों से विचार विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का यह पहला बजट होगा जिस में समाज के सभी वर्गों से राय ली गई है।

सांसद ने कहा कि भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र मे 1500 किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तृतीय चरण में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सभी सड़कों को शामिल किया गया हैं। उन्होंने कहा की संबंधित गांवों के व्यक्ति अपनी-अपनी सूची प्रस्तुत करें ताकि किसी भी गांव का कोई भी रास्ता कच्चा न रहे। इसके अतिरिक्त सामुदायिक केंद्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन व चौपालों का निर्माण भी करवाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद ने लोगों की समस्याओं को भी सुना व पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में टोनी बराला, रविंद्र बापोड़ा, मितलेश सरदाना, अनिल झुल्ली, सुरजमल बीडीसी नरेन्द्र बुशान, पारस, कृष्ण नेहरा, रघुबीर सिंह, नरेश जिंदल, वेदप्रकाश पटवारी, अजय हसान, सत्यवान थिलोड़ व डाॅ. दिनेश सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कैरू की बाबा मुंगीपा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते सांसद धर्मबीर सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news 1500 km long roads will be constructed in lok sabha constituency dharmabir


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TnJGe1
via IFTTT