भिवानी| पुलिस ने लोहारू रोड ऑटो मार्केट स्थित पशु अस्पताल के नजदीक से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ऑटो मार्केट क्षेत्र में गांव रानीला निवासी सोनू नामक युवक अवैध पिस्तौल के साथ खड़ा हुआ है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया और तलाश ली तो उसके पास एक पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। युवक पुलिस के सामने हथियार का लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। युवक की पहचान सोनू के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ccjaNn
via IFTTT