हरियाणा की सरकार आम लोगों की सरकार है: सांसद धर्मबीर सिंह


कैरू| हरियाणा की सरकार आम लोगों की सरकार है। यह लोगों से पूछकर ही उनके विकास कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं और लोगों से बात करके ही बजट बनाया गया है। यह बात सांसद धर्मबीर सिंह ने कैरू में कार्यकर्ता मीटिंग में कही। वे 7 मार्च को कैरू में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली के संबंध में कैरू की बाबा मुंगीपा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक समान विकास करने वाली सरकार को लोगों ने अपने सिर माथे पर बिठाया है। जनता सात मार्च की रैली भीड़ के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर मुहर लगाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/385uc3K
via IFTTT