योग व प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ रहने के लिए उपयोगी


भारत सरकार व हरियाणा सरकार आने वाले समय में योग प्राकृतिक चिकित्सा को आम आदमी से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं बना रही हैं। योग, प्राकृतिक चिकित्सा आम आदमी को स्वस्थ रखने में बहुत उपयोगी है। ऐसा सरकारें स्वीकार कर रही हैं।

यह बात संयुक्त रूप से हरियाणा योग परिषद के अध्यक्ष व इंटरनेशनल नैचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. मदन मानव ने हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय में योग सेमिनार में कही। हरियाणा के योग प्राकृतिक चिकित्सकों के साथ हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने कहा कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा योग प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार के लिए कर रहे प्रयासों की सराहना की। इंटरनेशनल नैचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनन्त बिरादर ने कहा कि हम देश के सांसदों के माध्यमों से सरकार से मांग कर रहे हैं कि स्वास्थ्य बजट का कम से कम 10 प्रतिशत योग प्राकृतिक चिकित्सा को दिया जाए ताकि लोगों को बीमार होने से बचाया जा सके। दो सत्रों में संपन्न कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. जगबीर सिंह व सीबीएलयू के रजिस्ट्रार डाॅ. जितेंद्र भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में सहभागी के रूप में उपस्थित रहे। दीपक बंसल व ब्रजलाल मित्तल विशिष्टातिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक व इंटरनेशनल नैचुरोपैथी के आर्गेनाइजेशन के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ. मदन मानव ने कहा कि योगमय प्राकृतिक जीवन से प्रत्येक व्यक्ति आनंदमय जीवन जी सकता है। प्रतिदिन योग करने से हर प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। इस अवसर पर डाॅ. हरीशचंद्र प्रसाद, श्रीईश आर्य, देवकीनंद भाटिया, अजय कुमार रेवाड़ी, डाॅ. राजकुमार, डाॅ. शिव कुमार सैनी, डाॅ. विकास सैक्सेना, डाॅ. विकास रूहन, डाॅ. सतपाल आर्य व डाॅ. भंवर सिंह आदि उपस्थित थे।

हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय में संपन्न योग सेमिनार में मौजूद नागरिक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news yoga and naturopathy useful for healthy living


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8nXPY
via IFTTT