भूपेश ने राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा की पास, स्कूल में मिला सम्मान


भिवानी| राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ा किशोपर में आठवीं कक्षा के छात्र भूपेश ने राष्ट्रीय साधन एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा पास की। यह परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई थी।

यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर रहे छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें उत्तीर्ण होने पर 12 हजार रुपये वार्षिक सरकार द्वारा सहायता दी जाती है ताकि छात्र को अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक संकट से न जूझना पड़े। इस परीक्षा में विद्यालय की आठवीं कक्षा का छात्र भूपेश सफल रहा। मुख्याध्यापक जयवीर नाफरिया ने बताया कि इस परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय में छात्र भूपेश के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। जिसमें भूपेश को स्मृति चिंह, मेडल, पाठ्य सामग्री व नगद राशि से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि छात्र भूपेश बहुत ही होनहार छात्र है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wQTTs0
via IFTTT