एनजीटी निगरानी समिति अध्यक्ष सफाई व्यवस्था का करेंगे निरीक्षण


नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल(एनजीटी) की निगरानी समिति के अध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल सिंह जल्द ही बहादुरगढ़ में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर व चल रहे उपायों देखने के लिए बहादुरगढ़ का दौरा करेंगे। जस्टिस प्रीतम पाल सिंह यहां पर ठोस कचरा प्रबंधन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट समेत सड़कों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण कर सकते हैं। जस्टिस प्रीतम पाल सिंह के दौरे को लेकर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी गई है, लेकिन यहां पर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में अब भी कूड़ा जलाने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। बहादुरगढ़ में पीएम 2.5 का स्तर पहुंचा 120 से 150 के बीच में है पर कुछ साल पहले तक यह स्तर 100 से नीचे ही रहता था। गौरतलब है कि भास्कर ने 26 जनवरी को शहर से लेकर राेहद तक हाईवे किनारे ग्रीन बेल्ट में भारी मात्रा में औद्योगिक वेस्ट डालने की जानकारी देकर चेताया था कि भविष्य में यहां फैक्ट्री वेस्ट का बड़ा संकट खड़ा होने जा रहा है। लोग यहां पर वेस्ट डालकर इसे आग के हवाले कर दे रहे हैं। इससे भारी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है। सोमवार दोपहर को भी यहां पर पड़े कूड़े में आग लगी हुई थी, जिससे भारी मात्रा में प्रदूषण े रहा था। मेट्रो यार्ड के पास तो भारी संख्या में कूड़ा जगह-जगह सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

अवैध पीवीसी मार्केट को हटाने के लिए 56 व्यापारियों का मामला एसडीएम कोर्ट में चलेगा

सेक्टर नौ के निकट अवैध रूप से तैयार पीवीसी मार्केट को हटाने में असफल रहा जिला प्रशासन अब 56 व्यापारियों का मामला एसडीएम कोर्ट में चलेगा। इसके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इनका केस फरीदाबाद पर्यावरण अदालत में लेकर जा रहा है। इसक बाद भी जिला प्रसासन ने शहर को प्रदूषण की मार मार रहे इस अवैध मार्केट के यहां से हटाने में असफल सिद्ध हुअा है। प्रशासन ने कभी भी यहां पर अवैध बाजार पनपने से रोकने का कोई ठोस प्रयास किया ही नहीं। इस कारण टिकरी बार्डर के पास पीवीसी मार्केट बड़ी अासानी व बिना किसी रोकटोक के बहादुरगढ़ में शिफ्ट हो गई।

गुरुग्राम बैठक में दाैरे
की दी थी सूचना


एनजीटी की निगरानी समिति के अध्यक्ष जस्टिस प्रीतम पाल सिंह जल्द ही बहादुरगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इसी के चलते नप की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछले दिनों गुरुग्राम में हुई बैठक में उनके दौरे की सूचना हमें दी गई थी। मैंने इस बारे में नगर परिषद अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है।
-राजेश मलिक, जिला संयोजक, स्वच्छ भारत मिशन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pr1wM6
via IFTTT