सीआईए ने सदर थाने के बाहर तीन किलाे 20 ग्राम अफीम के साथ 5 आराेपी पकड़े

सीआईए पुलिस टीम ने थाना सदर के बाहर लाखों रुपये की अफीम के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सप्लायर मध्य प्रदेश से पंजाब जा रहे कच्चे केले के ट्रक में टोहाना में उक्त अफीम की सप्लाई देने आए थे।

पुलिस ने आरोपियों राजस्थान के जिला झालावाड़ के डोबडा निवासी बालू सिंह, गढ़शंकर जिला होशियारपुर निवासी काकू उर्फ बिंदर, लुधियाना निवासी संजीव उर्फ राजू तथा जिला जींद के गांव कालवन निवासी मनोज उर्फ झब्बल व बलजीत को काबू कर उनके पास से करीब 6 लाख रुपये कीमत की 3 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद की है। डीएसपी उमेद सिंह व जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कच्चे केले के ट्रक में अफीम की सप्लाई करने टोहाना आ रहे हैं। ये लोग थाना सदर के बाहर एक होटल के सामने ट्रक में ही अफीम व रुपयों का लेन देन करेंगे। जिस पर टीम ने आरोपियों को धर दबोचा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X5W71f
via IFTTT