रेडक्रास सोसाइटी ने विदेश यात्रा से आए लोगों को घर में रहने को कहा


जिला रेड क्रास सोसाइटी के स्वयंसेवकों और कर्मचारियों ने मार्च में विदेश यात्रा कर आए लोगों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें कोरंटाइन रहने के लिए कहा। स्वयंसेवकों ने यह सेवाएं जिला प्रशासन के आदेश मिलने के बाद दी। स्वयंसेवकों ने घरों में ऐसे लोगों को बताया कि वह 14 दिन तक अपने घरों से बाहर न निकलें। यदि किसी प्रकार की खांसी, जुकाम या अन्य संक्रमण लक्षण नजर आए तो अस्पताल जाकर अपनी जांच कराएं। कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी ने बताया कि रेडक्राॅस के वालंटियर निस्वार्थ भाव ने अपना कार्य करने में लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bo5Dku
via IFTTT