ठग ने सर्जिकल मास्क टेंडर्स एवं कैंट के गुरु नानक नगर निवासी रवि कांत की फर्म एचएस ट्रेडर्स का पता और उसका जीएसटी नंबर चुराकर हाफ रेट में मास्क सप्लाई करने का पहले एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। ठग की बातों में आकर दो फर्म ने 1.40 लाख रुपए गंवा दिया है। एक फर्म राजस्थान तो दूसरी उड़ीसा की है। तीसरी फर्म से भी धोखाधड़ी हुई है जिसने अभी पूरी बात नहीं बताई है। ऐसे में महेश नगर थाना पुलिस ने ट्रेडर्स की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेडर्स रविकांत ने बताया कि उसका सर्जिकल मास्क के साथ-साथ इंडस्ट्रीयल मास्क सप्लाई करने का काम है। आन लाइन ट्रेडिंग करता है। जैसे ही उसके पास आर्डर आता है तो वह फर्म को मास्क सप्लाई कर देता है। इसके अलावा पेमेंट का लेन-देन फर्म के करंट अकाउंट नंबर में करता है। ट्रेडर्स ने बताया कि 19 मार्च को को मेरे पास जयपुर से धोर्ना इंटरप्राइजिज के मालिक का फोन आया और कहा कि अभी तक उन्हें आर्डर नहीं मिला है जबकि वह आपको एक्सिस बैंक के अकाउंट में 1 लाख रुपए की पेमेंट जमा करा दी है। कारोबारी ने फोन करने वाले व्यक्ति को बताया कि उसके पास तो कोई आर्डर आया ही नहीं है। इसके बाद संबंधित फर्म ने उसके पास दस्तावेज भी भेजे। जिस पर उसकी फर्म और जीएसटी का नंबर अंकित था। ठग ने दूसरा आॅर्डर उड़ीसा की कंपनी का लिया था जिससे 40 हजार रुपए एडवांस में पेमेंट 21 मार्च को ली गई। इसके बाद रवि कांत ने उड़ीसा की फर्म को पूरी बात बताई। उड़ीसा के बाद जब तीसरा केस सामने आया तो ट्रेडर्स रवि कांत शिकायत लेकर करधान चौकी में पहुंच गए। जहां पर फर्म के नाम से धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसी आधार पर महेश नगर थान पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्जिकल मास्क ट्रेडर्स का जीएसटी नंबर समेत पता चुराकर हाफ रेट पर मास्क सप्लाई करने का मैसेज वायरल किया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33MCVr5
via IFTTT