शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक: मलौर


अम्बाला सिटी | पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु एवं शहीद सुखदेव को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने न सिर्फ जीते जी देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि अपने बलिदान से हर भारतवासी के हृदय में स्वाधीनता की अलख जगाई। यह तीनों राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता आंदोलन के अमर प्रतीक हैं। मलौर ने कोरोना वायरस पर सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे विकट समय में राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर महामारी से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए। हरियाणा सरकार को पंजाब एवं राजस्थान सरकार की तर्ज पर गरीब जनता की आर्थिक मदद करनी चाहिए। इस मौके पर सुरजीत सिंह, लाभ सिंह ठरवा, राजबीर काला, टिंका कौंला, महिंद्र जंडली, ईश्वर मलौर, जय सिंह, राहुल भारद्वाज माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3blfkQL
via IFTTT