12वीं के अंग्रेजी के पेपर में नकल करते 8 को पकड़ा


फरीदाबाद | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर करीब 8 छात्र नकल करते पकड़े गए। इन पर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई। उधर परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को काफी आसान बाताया। उन्होंने कहा सभी प्रश्न आसान थे। इसमें अच्छे अंक आने की उम्मीद है। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंदर कौर के अनुसार परीक्षा के दौरान सोमवार को बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों ने करीब 46 केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान 8 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WjbdAp
via IFTTT