लोगों की सुरक्षा के लिए है लॉकडाउन, फिर भी नहीं मान रहे, पुलिस ने की सख्ती तो थोड़ा सुधरे हालात

{लोगों को खाने-पीने एवं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए जनता को सुबह 9 से 12 एवं शाम 4 से 7 बजे तक का वक्त दिया गया है

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने लॉकडाउन को लेकर डीसी और पुलिस कमिश्नर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हरियाणा के जिन जिलों में लॉकडाउन किया गया है, वहां हर जरूरी एहतियात बरती जाएं। उन्होंने कहा डीसी जिले में लॉकडाउन पूरी तरह से लागू करना सुनिश्चित करें। डीसी जिले में एक शिकायत समीक्षा वॉट्सएप ग्रुप बनाएं। इसमें अधिकारियों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए को भी शामिल करें। जिससे उस ग्रुप पर जो भी शिकायत आती है उससे संबंधित अधिकारी उस शिकायत का तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा लेबर चौक पर लेबर ज्यादा संख्या में खड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिले में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर केके राव ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में पूर्णत: शांति है। जिले के बाॅर्डर पर नाके लगा रखे हैं। जरूरतमंद व्यक्तियों को ही बाहर निकलने कि अनुमति दी जा रही है। डीसी यशपाल यादव ने मुख्य सचिव को बताया कि जिले में सब सामान्य चल रहा है।

सरकार और प्रशासन ने की है यह घोषणा

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस वायरस के फैलाव को रोकने के लिए रविवार रात 9 बजे से 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन का आदेश दिया। इसके तहत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं रोडवेज, ट्रेन, मेट्रो, ऑटो, रिक्शा आदि रोक दिए गए। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर एक साथ पांच व्यक्ति से अधिक की मौजूदगी पर रोक लगा दी गई। इस लॉक डाउन के तहत कोई भी व्यक्ति अपने निजी साधन से भी नहीं आ जा सकेगा। खुद और समाज की सुरक्षा के लिए लोगों को एक प्रकार से अपने घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। ताकि फैलते वायरस की इस कड़ी को तोड़ा जा सके। केवल उन्हीं इमरजेंसी सेवाएं और अति जरूरी सामान की सप्लाई से जुड़े लोगों को ही सड़क पर आने की अनुमति है।

बेफिजूल सड़क पर घूमते नजर आए तो जाएंगे जेल

पुलिस कमिश्नर केके राव ने सोमवार दोपहर लॉकडाउन के उल्लंघन की बात को गंभीरता से लेते हुए शहरवासियों को सख्ती भरे लहजे में चेतावनी दी यदि बेफिजूल सड़कों पर घूमते नजर आए तो एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्हांेनेे कहा लोग अपने घरों में रहें। खुद भी सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। 31 मार्च तक फरीदाबाद शहर लॉकडाउन रहेगा। सरकार के आदेश को न मानने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पलवल में कोरोना का पहला मामला मिला, पीड़ित की प|ी व नौकरानी के सैंपल जांच के लिए भेजे

भास्कर न्यूज | पलवल

पलवल में एक 66 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को पलवल से नलहड़ मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। पीड़ित व्यक्ति दुबई की यात्रा करने के बाद 18 मार्च को वापस पलवल लौटा था। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रह्मदीप सिहं ने बताया कि जिले में विदेश से यात्रा करके वापस लौटने वालों की संख्या 50 के करीब हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित तीन दिन तक कहां-कहां गया और किस-किस से मिला इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी में ही बचाव है। विदेश यात्रा से वापस आने वाली प्रत्येक नागरिक पर नजर रखी जा रही है।

सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को मार्केट में भेजकर जांच कराई जा रही है

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

सरकार और पुलिस प्रशासन के तमाम आदेश के बाद भी सोमवार को पहले दिन ही लॉकडाउन फेल हो गया। आम दिनों की तरह सुबह लोग अपने-अपने साधनों से बाहर निकलने लगे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि कोरोना को लेकर जिले में लॉकडाउन है। बच्चे रेलवे रोड पर क्रिकेट खेल रहे थे। इस गंभीर हालात में अभिभावकों को उन्हें समझाना चाहिए और बाहर निकलने से रोकना चाहिए। दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आवाजाही थोड़ी कम हुई। पुलिस कमिश्नर ने इस मनमानी को गंभीरता से लिया। इसके बाद उन्होंने जिले की पब्लिक को मैसेज देते हुए कहा मंगलवार सुबह यदि कोई व्यक्ति बेफिजूल सड़क पर नजर आया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। हर व्यक्ति को लॉकडाउन की गंभीरता को समझना होगा। क्योंकि यह लॉकडाउन लोगों की सुरक्षा के लिए है। पुलिस ने साफ कहा यदि चेतावनी के बाद भी लोग नहीं मानेंगे तो अब उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने जमाखाेरी करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी है। इसकी जांच के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को मार्केट में भेजकर जांच कराई जा रही है।

नहीं माने लोग, सुबह नौ बजते ही निकल पड़े घरों से बाहर

शहर में लॉकडाउन होने के बाद भी शहरवासी बाहर निकलने से बाज नहीं आए। बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जो कार और बाइक से मौजमस्ती करने के लिए निकल पड़े। मीडिया के माध्यम से जैसे ही बात पुलिस प्रशासन तक पहुंची, उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने तत्काल सख्ती करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने सड़कों पर बैरिकेडिंग कर लोगांे की आवाजाही पर रोक लगाना शुरू कर दिया। अजरौंदा चौक, नीलम चौक के पास रेलवे रोड, बाटा चौक इंडस्ट्रियल एरिया, मुल्ला होटल, एनआईटी थाना, सैनिक कॉलोनी, बाइपास रोड, गुड़गांव टोल रोड, बदरपुर बॉर्डर, पल्ला रोड समेत पूरे शहर में बैरिकेड लगाकर पुलिस जवानों ने लोगों को वापस लौटाना शुरू कर दिया।

जरूरी सामान की खरीदारी के लिए समय निर्धारित

पुलिस कमिश्नर केके राव ने बताया कि लोगों को खाने-पीने एवं स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए जनता को सुबह 9 से 12 एवं शाम 4 से 7 बजे तक का वक्त दिया गया है। इसमें वह अपनी मूलभूत जरूरतें पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लॉक डाउन होने के बाद भी सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजेगी।

दिल्ली, गुड़गांव और पलवल की सीमाएं सील

पुलिस ने फरीदाबाद जिले के दिल्ली, गुड़गांव और पलवल से लगे बॉर्डर सील कर दिए हैं। इन जिलों से न कोई अंदर आएगा और न यहां से दूसरे जिले में जाएगा। लेकिन जरूरी चीजें जैसे दूध, सब्जी, खाने पीने का सामान लाने की इजाजत होगी। फैक्ट्री, कंपनी, प्राइवेट दफ्तर, सभी तरह के निर्माण कार्य, धर्मस्थल बंद रहेंगे।

वाहन जब्त करने और चालान करने के आदेश

पुलिस कमिश्नर ने विभिन्न नॉकों, चौक और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि वह सख्ती बरतें। सड़क पर आने-जाने वालों को रोककर उनसे बाहर आने का कारण पूछें। यदि संबंधित व्यक्ति वाजिब जवाब न दे पाए तो उसकी गाड़ी का चालान करें। जरूरत पड़े तो जब्त भी करें। सभी थाना प्रभारियांे, चौकी इंचार्जों और सीआईए स्टाफ को अपने-अपने क्षेत्र में इस आदेश का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।

कालाबाजारी करने वाले हो जाएं अलर्ट, होगी कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनके पास शिकायतें आ रही हैं कि कुछ दुकानदार, आटा, चावल, दाल, तेल आदि जरूरी सामान की जमाखोरी कर कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोग सुधर जाएं। फरीदाबाद पुलिस की कई टीमें सिविल ड्रेस में बाजारों में घूम रही हैं। यदि कोई जमाखोरी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। फिर भी कई व्यापारी संकट की इस घड़ी में अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है तो ऐसे लोगों को पुलिस सबक सिखाएगी।

लॉकडाउन : डीसी एक वॉट्सएप ग्रुप बनाएं, इस पर आने वाली शिकायत का अधिकारी तुरंत समाधान करें

{बच्चों के लिए लॉकडाउन बना खेल, सड़क पर खेल रहे िक्रकेट, अभिभावकों को इन्हें रोकना चाहिए ताकि वह भी सुरक्षित रहें और परिवार भी

{जमाखाेरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी, सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी ग्राहक बन करेंगे जांच। जो दुकानदार जमाखोरी करेगा उस पर दर्ज होगा केस

{पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी, फिजूल अथवा मौज मस्ती के लिए निकले सड़क पर तो एफआईआर दर्ज कर भेजा जाएगा जेल

फरीदाबाद। लाकडाउन के दौरान सोमवार को आवाजाही करने वाले लोग नहीं माने तो सारन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए नाकाबंदी कर दी।

दोपहर बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती। दुकानदाराें को डरा धमकाकर भगाना शुरू िकया।

लाकडाउन के दौरान लड़के रेलवे रोड पर क्रिकेट खेलते हुए।

सोमवार को दिल्ली-मथुरा हाइवे का यह हाल रहा...

पहले ही दिन लॉकडाउन फेल }अपनी ही जान की परवाह नहीं लोगों को, प्रधानमंत्री की अपील का सिर्फ एक दिन ही दिखा असर

केके राव, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद

फरीदाबाद। जिले की सबसे बड़ी एनआईटी एक नंबर की मार्केट सोमवार को पूरी तरह बंद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - lockdown is for the safety of the people yet they are not agreeing the police said that the situation is a bit improved
Faridabad News - lockdown is for the safety of the people yet they are not agreeing the police said that the situation is a bit improved
Faridabad News - lockdown is for the safety of the people yet they are not agreeing the police said that the situation is a bit improved
Faridabad News - lockdown is for the safety of the people yet they are not agreeing the police said that the situation is a bit improved
Faridabad News - lockdown is for the safety of the people yet they are not agreeing the police said that the situation is a bit improved
Faridabad News - lockdown is for the safety of the people yet they are not agreeing the police said that the situation is a bit improved


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UcgLLC
via IFTTT