घर जाकर बच्चों काे राशन बांटने अाैर अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का संघ ने किया विराेध


अम्बाला सिटी | टीचर्स द्वारा घर-घर जाकर बच्चाें काे मिड-डे मील राशन बांटने काे लेकर पत्र जारी करने पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग का विराेध जताया। संघ जिला प्रधान बृजमोहन व सचिव अशोक कुमार सैनी ने कहा कि निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने मिड-डे मील व कुकिंग कॉस्ट बारे पत्र जारी किया है। एक तरफ विश्व काेराेना वायरस के कारण जूझ रहा है। सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व अन्य सभी प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है शिक्षकों या गैर शैक्षिक स्टाफ को घर से या ऑनलाइन कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। एेसे स्थिति में विभाग मिडे-डे मील बांटने के निर्देश दे रहा है, जाेकि गलत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षक वर्ग से अपील करता है कि प्रदेश के शिक्षकों को मौलिक शिक्षा हरियाणा के निर्देशाें काे फिलहाल लागू नहीं करना चाहिए। जितने दिनों तक स्कूल बंद रहते हैं उतने दिनों का गेहूं व चावल एकमुश्त विद्यार्थियों को बाद में दे दी जाएगी। सरकार काे संज्ञान लेना चाहिए। दरअसल, शिक्षा विभाग ने टीचर्स काे घर-घर जाकर बच्चाें काे मिड-डे मील राशन बांटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कुकिंग पर अाने वाली काॅस्ट का पैसा भी बच्चाें के अकाउंट में डालने के लिए कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlmWEO
via IFTTT