अलग- अलग जगहों पर 2 ने की आत्महत्या, 2 ट्रेन की चपेट में आए


अलग-अलग क्षेत्र में एक ट्रक चालक समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि बड़खल निवासी वाजिद अपने पिता के साथ ट्रक चलाता था। सोमवार दोपहर वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। जब शाम तक नहीं उठा तो परिजन उसके कमरे देखने गए। वहां वाजिद पंखे से लटका हुआ था। पुलिस के मुताबिक घटना के समय वाजिद कमरे में अकेले था। जबकि अन्य परिजन दूसरे कमरे में थे। वहीं जवाहर कॉलोनी निवासी धर्मनाथ उर्फ रोहित ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार असावटी-बल्लभगढ़ के बीच प्याला फाटक के पास एक व्यक्ति लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर जंक्शन केबिन फरीदाबाद के पास एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WDzhOQ
via IFTTT