न्यू सिवानी ब्रांच नहर में मिले हजारों मरे हुए मुर्गे


नारनौंद | राजथल में न्यू सिवानी ब्रांच नहर में हजारों मरे हुए मुर्गे मिले हैं। सूचना पर अधिकारियों ने मुर्गों को नहर से निकाल कर मिट्टी में दबा दिया। राजथल से कागसर रोड पर नहर के पुल के पास किसी ने हजारों मरे हुए मुर्गे डाल दिए। मरे हुए मुर्गों की बदबू दूर-दूर तक जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन को दो दी। नहर विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरे हुए मुर्गों को निकालकर मिट्टी में दबा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कोई युवक 2-3 दिन पहले नहर में मुर्गे डालकर गया। शुरुआत में किसी को पता नहीं चला। जैसे ही इनकी बदबू दूर-दूर तक जाने लगी तो शक हुआ। लोगों ने पास जाकर देखा तो काफी संख्या में मरे हुए मुर्गे पड़े मिले। पिछले काफी दिनों से कोरोना वायरस के चलते पोल्ट्री फार्म पर काफी मंदी की मार है। लागत के हिसाब से भी मुर्गे नहीं भी बिक पाते और मुर्गी पालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xjSOsM
via IFTTT