लॉकडाउन में हाथ तंग होने का बहाना बना दाेस्त काे खंहडर में ले जाकर पीटा, पैसे व बालियां लेकर फरार


कैंट के विश्वकर्मा नगर में खंडहर में दोस्त मोहित को ले जाकर 2 दोस्तों ने ईंटों से हमला कर दिया। कान से सोने की बालियां और जेब से पैसे निकाल लिए। इसके बाद पड़ोस में रहने वाला सन्नी उसे लेकर कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। माेहित के सिर से काफी खून निकला और खून की उल्टियां लगी तो अस्पताल से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां सीटी स्कैन और एमआरआई के दौरान मोहित के सिर और हाथ में फ्रेक्चर आया है। डाॅक्टरों ने सिर में 17 और उंगली में 5 टांके लगाए हैं। महेश नगर थाना पुलिस ने मोहित के पड़ोसी गुलशन और दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTgyfw
via IFTTT