प्रचार अभियान से लोगों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी


जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने कोरोना वायरस से बचाव की आवश्यक जानकारी के लिए उसे प्रचार वाहन के माध्यम से बताया जा रहा है। जिला में यह प्रचार जोरों पर है। सरकारी गाड़ी में क्षेत्रीय अमले द्वारा लोगों को इस समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे अवगत करवाने का काम किया जा रहा है। साथ ही लॉकडाउन की हिदायतों की पालना करने बारे भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक पीसी मीणा के निर्देशानुसार एवं डीसी अशोक कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार लोगों को कोरोना वायरस से बचाव बारे में जो सावधानियां हैं, उस बारे उन्हें अवगत करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxUWQs
via IFTTT