नगर परिषद के सफाई सैनिकों को सोमवार नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने मास्क, सेनिटाइजर, दस्ताने, साबुन और सरसों का तेल वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप सफाई कर्मचारी नहीं, सफाई सैनिक हैं। कोरोना संक्रमण काल में आपकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। आपके लगातार किए जा रहे प्रयासों से शहर में सफाई का काम लगातार बेहतर तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज आपको जो सामान दिया जा रहा है, वह सरकार की हिदायतों के अनुसार है। सफाई करते समय इसे जरूर इस्तेमाल करें। इस अवसर पर नगर परिषद सचिव अनिल कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक विजय शर्मा, नगर पार्षद मोहनलाल शर्मा, राजपाल लिपिक, सफाई दरोगा भूपेंद्र, राहुल, निरंजन, महेंद्र सिंह, महेंद्र चौहान, नरेश कुमार व अनेक सफाई सैनिक उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38vqemY
via IFTTT