बच्चाें काे वाट्सएप ग्रुप से पढ़ा रहे एलोरा कॉन्वेंट स्कूल के टीचर


लाॅकडाउन के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हाे, इसको ध्यान में रखते हुए एलोरा कॉन्वेंट स्कूल ने बच्चों की शिक्षा का प्रबंध वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शुरू करने का फैसला किया है। प्रिंसिपल मोनिका शर्मा के अनुसार इस संबंध में स्कूल के वाट्सएप ग्रुप के साथ-साथ हर टीचर व उसकी क्लास के बच्चों के अभिभावकों को अलग-अलग से जोड़ा भी जा रहा है ताकि टीचर्स सभी अभिभावकों को हर रोज लेसन के बारे में जानकारी दे सकें। प्रिंसिपल ने अभिभावकों से कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वह उनसे व क्लास टीचर से संपर्क करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39yKe74
via IFTTT