जरूरतमंदों के लिए प्रशासन ने पंचायत भवन में रिलीफ कैंप बनाया: डीसी


अम्बाला | डीसी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन लॉकडाउन की स्थिति में प्रवासी श्रमिकों के रहने और खाने के प्रबंध के अलावा समाज सेवी संस्थाएं भी सेवा के इस कार्य में अहम भूमिका निभा रही हैं। डीसी ने लोगों से अपील की कि वे घरों से न निकलें, बल्कि घरों में रहकर दर्शाए गए नंबरों से संपर्क करके सूखा राशन अादि मंगवा लें। डीसी ने कहा है कि जो व्यक्ति विदेश से लौटे हैं वे एड्रेस सहित अपनी सही स्थिति बताएं व घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति अपनी वास्तविक स्थिति स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. राजेन्द्र राय के मोबाइल 9416394750, डीएमओ कार्यालय मलेरिया के 0171-2556157, कोरोना डिस्ट्रिक कंप्लेंट के मोबाइल 8929087040 व सीएमओ कार्यालय के स्टेनो के को 0171-2557473 सूचना दे सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dLUgF6
via IFTTT