{पंजाब पुलिस इंडस्ट्रियल लेबर को गाड़ियों में भरकर हरियाणा के बॉर्डर पर छोड़ रही
अम्बाला | पंजाब के एक अस्पताल की एंबुलेंस को हरियाणा बॉर्डर के नाके पर रोका तो बताया गया कि एक बर्न केस को यूपी के सुल्तानपुर ले जा रहे हैं। एंबुलेंस में 5 सवारियां मरीज के सामने वाली सीट पर बैठी थी। एक छोड़कर किसी के मुंह पर मास्क नहीं था। पुलिस भी हैरान थी। असल में पंजाब, हरियाणा की एंबुलेंस ने पिछले पांच दिन से मरीजों को छोड़ने के नाम पर मोटा धंधा बना लिया है। रविवार शाम को भी एक ऐसी ही एंबुलेंस में लोगों को भरकर ले जाया जा रहा था तो पुलिस ने शंभू नाके पर उसे रोका। पहले तो पुलिस ने सोचा कि मरीज को लेकर एंबुलेंस जा रही है। इसी बीच एक पुलिस अधिकारी को आशंका हुई तो उसने उसमें बैठी सवारी को उतारकर पूछा तो उसने सच्चाई बयान कर दी। उसने कहा कि 15 रुपए किलोमीटर के हिसाब से एंबुलेंस की गई है। उन्हें घर जाना पड़ रहा है, क्योंकि पंजाब पुलिस ने उन्हें उनके क्वार्टरों से बाहर निकाल दिया है। वहीं से गुजर रहे यूपी के नजीबाबाद के पुरुषोत्तम, नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वह क्या करते पंजाब पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती गाड़ियों में भरा और हरियाणा बार्डर पर छोड़ दिया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि हरियाणा पुलिस उन्हें यूपी के बार्डर पर छोड़ेगी। पंजाब में लुधियाना बड़ा औद्योगिक केंद्र है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री बंद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QXdj5v
via IFTTT