यूएचबीवीएन ने टेंपरेरी बिजली कनेक्शन देने पर रोक लगाई


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने लाॅकडाउन तक टेंपरेरी बिजली कनेक्शन जारी करने पर राेक लगा दी है। इस संबंध में एक्सईएन और एसडीओ को आदेश जारी किए हैं। अफसरों की मानें ताे हर सब-डिवीजन में हर माह करीब 20 टेंपरेरी कनेक्शन जारी हाेते हैं।

सब-डिवीजन नंबर एक के एसडीओ नीलांशू दूबे, ने बताया कि यूएचबीवीएन के चीफ इंजीनियर ने अपने आदेशों में कहा है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के देश में केस बढ़ रहे हैं। बिजली निगम भी भीड़ को रोकने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने प्रदेश में सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स और पारिवारिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है और बिजली निगम ऐसे कार्यक्रमों के लिए टेंपरेरी बिजली के कनेक्शन जारी करता है। एेसे में बिजली निगम ने धार्मिक, सामाजिक, शादी, एग्जीबिशन, सिनेमा, थियेटर, सर्कस समेत अन्य तरह के टेंपरेरी कनेक्शन पर रोक लगा दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aH6JZ3
via IFTTT