134-ए के अाॅनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि स्थगित


लाॅकडाउन के चलते 134-ए के तहत आवेदन करने की 31 मार्च तक बढ़ाई गई तारीख काे अब आगामी निर्देशों तक स्थगित कर दिया गया है। एेसे में काेई भी अावेदक आवेदन नहीं कर सकेगा। विभाग ने 6 से 20 मार्च तक आवेदन मांगे थे। लाॅकडाउन हाेने से तारीख काे बढ़ाकर 31 मार्च किया था। 134-ए शिक्षा नियमावली के तहत 2020-21 सत्र के लिए कक्षा दूसरी से 12वीं तक ईडब्ल्यूएस अाैर बीपीएल वर्ग के परिवाराें के मेधावी विद्यार्थियों काे एडमिशन दिया जाना है। इसके लिए पहले आवेदन करना हाेता है। बाद में विभाग विद्यार्थी का टेस्ट लेता है। टेस्ट में 55 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य हैं।

डिप्टी डीईअाे सुधीर कालड़ा ने बताया कि विभाग ने आगामी निर्देशों तक लाॅकडाउन की वजह से आवेदन करने की अंतिम तारीख काे स्थगित कर दिया है। विभाग द्वारा नई तारीख अाने पर सूचित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bERrnC
via IFTTT