ज्योति बैंदा ने सीएमओ को पत्र लिख बाल गृहों को सेनिटाइज करने के दिए निर्देश


हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य में स्थित बाल गृहों को सेनिटाइज करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के बचाव के लिए दिशा निर्देशों की पालना आवश्यक है। इसलिए राज्य में स्थित सभी बाल गृहों में रहने वाले बच्चों को संक्रमण से बचाव के लिए यह जरूरी है कि उनको सेनिटाइज किया जाए। चेयरपर्सन ने कहा कि इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एक साथ बहुत ज्यादा बच्चे बाल गृहों में न रहें। बाल गृहों में नये आने वाले बच्चों में ज्यादा सावधानी बरती जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aqpwYs
via IFTTT