सरकपुर की युवती ने लगाए ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के अाराेप, केस दर्ज


मुलाना | सरकपुर की युवती ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर तंग करने, मारपीट करने व नशा देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के पति संदीप कुमार, ससुर देवराज, सास किरण देवी, जेठानी रेखा देवी व जेठ गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सरकपुर की युवती की शादी 15 दिसंबर, 2019 को पंजाब के बकरपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सामूहिक शादी समारोह में हुई थी। शादी के अगले दिन से ही उसके पति व उसकी जेठानी उसे तंग करने लगे। 19 दिसंबर को फिर दहेज की मांग की। रात को उसका पति उठकर बाहर चला जाता था। उसके बाद उसे खाने में नशा दिया जाने लगा और एक दिन रात को उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। पीड़िता के अनुसार तब उसने यह बात अपने सास-ससुर को बताई तो वे भी उसे ही भला-बुरा कहने लगे अाैर जब ये बात उसके पति को पता चली तो उसने उसके साथ मारपीट की। एक दिन उसका पति उसे मायके जाने को कहने लगा और जब वह मायके छोड़ने जाने लगा तो रास्ते में उसका गला दबाने की कोशिश की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUKQ0a
via IFTTT