होम डिलीवरी के 10 नंबरों का रियल्टी चेक


जिन नंबरों पर बात हुई वो 1 से 2 घंटे में होम डिलीवरी को तैयार हुए

लॉकडाउन के दौरान कैंट और सिटी में राशन की होम डिलीवरी के लिए जिला प्रशासन ने 5 मॉल व डिपार्टमेंटल स्टोर के जो 10 नंबर जारी किए थे, उनमें से तीन नंबरों पर ही बात हो रही है। 4 नंबरों पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। एक नंबर आउट ऑफ सर्विस बताया जा रहा है जबकि 2 नंबर पंजाब में डायवर्ट किए गए हैं। जिन नंबरों पर बात हुई वो 1 से 2 घंटे में होम डिलीवरी को तैयार हुए।

जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी के लिए करियाना की दुकानों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी। इनमें मॉल्स व डिपार्टमेंटल स्टोर को शामिल नहीं किया गया था। मॉल बंद हो गए थे, क्योंकि वहां पर लोगों की ज्यादा भीड़ लगने की उम्मीद थी। आखिर में मॉल के मैनेजरों ने प्रशासन को होम डिलीवरी का आश्वासन देकर मॉल खोल लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33RnG02
via IFTTT