ट्रेन की चपेट में अाने से साॅफ्टवेयर इंजीनियर शिव कुमार की माैत


ट्रेन की चपेट में अाने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान जंडली के आरके पुरम निवासी शिव कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें के हवाले कर दिया। शिवकुमार एक कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करता था और 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह रविवार घर से कहीं चला गया था। जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। रात को परिजनों काे जीआरपी ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर कश्मीरा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव काे पाेस्टमाेर्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है।

सिटी के सिविल अस्पताल में विलाप करते युवक के परिजन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news software engineer shiv kumar beheaded by being hit by a train


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UcMJpV
via IFTTT