कृष्ण लीला क्लब रोजाना 1000 जरूरतमंदों को खिला रहा खाना और मवेशियों को चारा


कैंट में कृष्ण लीला क्लब रोजाना करीब एक हजार लोगों के 2 समय के खाने की व्यवस्था कर रहा है। इसके अतिरिक्त मवेशियों के लिए चारा और कुत्तों को बंद और बिस्कुट खिला रहा है।

क्लब के प्रधान नीटू अरोड़ा ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन से क्लब के सभी सदस्य इस धर्मार्थ कार्य को मिलकर कर रहे हैं। इसके लिए हमने 2 टीमें बनाई हैं। पहली टीम एसडीएम की तरफ से आए लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है जो विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। दूसरी टीम सड़कों पर भूखे-प्यासे मवेशियों को चारा खिला रही है। साथ ही लावारिस कुत्तों को बंद और बिस्किट खिला रही है।

एसडीएम की तरफ से 4 वालंटियर भी साथ में रहते हैं। क्लब के सदस्य विशाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल हम, मिल के पीछे, बंधे पर अंबेडकर भवन और न्यू लक्की नगर समेत विभिन्न स्थानों पर भोजन मुहैया करा रहे हैं।

गायों को चारा खिलाते कृष्ण लीला क्लब के सदस्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news krishna leela club feeding 1000 needy people daily and feed cattle


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UBqbk6
via IFTTT