वेलफेयर सोसाइटी ने 230 परिवारों को राशन बांटा


अम्बाला सिटी | गुरप्रीत पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी ने 230 परिवारों को राशन बांटा। प्रत्येक परिवार काे 5 किलो चावल अाैर 1 नमक की थैली घर पर ही दी गई। संस्था ने दर्जियां वाला चौक, मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास, बलदेव नगर, सेक्टर-8, मानव चौक पर झुग्गी झोपड़ी व मनमोहन नगर में सेवा की। इस माैके पर संस्था चेयरमैन चुन्नी मनोज कुमार, प्रधान विनोद कुमार, साहिल वर्मा, रोशन लाल मित्तल, पियूष अग्रवाल, संजय कुमार, पियूष गोयल, टोनी चौधरी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news the welfare society distributed rations to 230 families


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yplvoN
via IFTTT