मिड-डे मील राशन बांटने के लिए टीचर्स ने की मास्क, दस्ताने व सेनिटाइजर की मांग


अम्बाला सिटी | अप्रैल में फिर से स्कूल टीचर्स बच्चाें काे मिड-डे मील का राशन बांटेंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने माैलिक शिक्षा हरियाणा निदेशक काे पत्र लिखकर सुझाव दिए हैं। संघ महासचिव जगराेशन ने बताया कि संघ ने 24 मार्च काे भी पत्र के माध्यम से मिड-डे मील का राशन बांटने की समस्याओं काे लेकर सुझाव भेजे थे, मगर उन समस्याओं का निवारण नहीं किया गया। अब फिर अप्रैल में मिड-डे मील बांटने काे लेकर निर्देश दिए हैं जाेकि दुविधापूर्ण हैं। उनकी मांग है कि राशन बांटने के दाैरान टीचर्स काे मास्क, दस्ताने, सेनिटाइजर, साबुन उपलब्ध करवाए जाएं। विद्यालय तक पहुंचने के पास दिए जाएं। कई विद्यालयों में राशन उपलब्ध नहीं है, वहां राशन उपलब्ध करवाया जाए। कक्षा 5वीं अाैर 8वीं के छात्राें के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि राशन देना है या नहीं। उनका सुझाव है कि इन छात्राें काे वर्तमान स्कूलाें में राशन दिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wbyfyM
via IFTTT