पार्षद बाली ने 250 लेबर को भाेजन उपलब्ध कराया


अम्बाला | कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के पार्षद राजू बाली एक सप्ताह से सेना क्षेत्र में 250 लेबर काे भाेजन उपलब्ध करा रहे हैं। सेना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे कार्य के दौरान ठेकेदार की लेबर यहीं रह रही है। हालांकि ठेकेदारों द्वारा भी उन्हें राशि दी जा रही है, मगर भोजन बनाकर उन्हें पार्षद राजू व उनकी टीम द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। बोर्ड क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी लंगर बांटा जा रहा है। बाली ने बताया कि लॉकडाउन की पूरी अवधि तक खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को वितरित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news councilor bali made 250 labor available


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/343yCaS
via IFTTT