तंदवाल में 2 माह से हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति


गांव तंदवाल में महर्षि मारकंडेश्वर कॉलोनी के लोग दो महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। रेलवे रोड तंदवाल पर बसी इस कालोनी व रोड के आसपास बने घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे पीने के पानी की पाइप लाइन लीक होने के कारण उनके घरों में गंदा पानी आ रहा है। सुशील, रामकुमार, योगेंद्र, काला व जसपाल आदि का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग के कर्मचारियों को पानी की लीकेज ठीक करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग से इस ओर ध्यान दिए जाने की गुहार लगाई है।

बराड़ा के गांव तंदवाल में पाइप लीकेज को दिखाते ग्रामीण।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barara News - haryana news supply of contaminated drinking water in tandwal for 2 months


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dS9wAw
via IFTTT