कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ कि हरियाणा में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं तक के सभी बच्चों की क्लास ऑनलाइन लगाई जाएगी। जो दो घंटे तक रोज चलेगी। सभी क्लास फ्री होंगी और जो विद्यार्थी ये क्लास लगाएंगे उनकी तीन महीने की स्कूल फीस माफ होगी। इस कारण सभी विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने इसका खंडन किया है।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिहं एवं सचिव राजीव प्रसाद ने कहा कि यह भ्रामक व झूठा प्रचार है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने बताया कि इस झूठी व भ्रामक खबर को बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। न ही ऐसा कोई परिपत्र जारी किया गया। ऐसी झूठी व भ्रामक खबर फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस विभाग को उचित कार्रवाई करने बारे लिखा जा रहा है।
ये वेबसाइट करें चैक
उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा केवल www.brighttutee.com वेबसाईट तैयार की है जिसका लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर से भी डाऊनलोड किया जा सकता है और 9वीं तथा 10वीं कक्षाओं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी घर बैठ कर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a3YMfh
via IFTTT